वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए रविवार को एक बार फिर वृहद अभियान चलाया गया। वीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों की निगरानी में 13 मकान जमींदोज कर दिये गए। इनमें 8 अवैध और 5 अति जर्जर भवन शामिल रहे। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें लगभग 97 मकानों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। इसके अलावा चार दर्जन से ज्यादा भवनों को नगर निगम ने जर्जर तथा अति जर्जर और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित किया था। दालमंडी में अब तक कुल 140 से ज्यादा भवन तोड़े जा चुके हैं।

कार्यवाही का विवरण रविवार दोपहर भारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेध) डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी...