गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद में चल रहे अवैध और अमान्य स्कूलों पर सख्ती करते हुए समिति का गठन किया गया है। जनपद स्तरीय समिति अवैध और अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई करके उन पर रोक लगाएगी। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है।समिति द्वारा स्कूलों की जांच कर प्रतिमाह आख्या मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि जो भी विद्यार्थी जिस विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं या लेने जा रहे हैं, उस विद्यालय की मान्यता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह भी पढ़ें- जिले के फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.