अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा, संवाददाता। अप्रैल से यूरिया और डीएपी उर्वरक की बिक्री में गत वर्ष के सापेक्ष अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। जिले में डीएम स्तर पर गठित ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति भी संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग करने के लिए बैठक कर रही हैं।एक किसान को एक सीजन में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रति हेक्टेयर सात बैग्स यूरिया और पांच बैग्स डीएपी उर्वरक विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों से अनुरोध किया है कि संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- उर्वरक की कालाबाजारी व जमाखोरी पर होगी कठोर कार्रवाई बताया कि जिले में अवैध और अधिक उर्वरक विक्रय के प्रकरण में 18 विक्रेताओं को कारण बताओ ...