गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज।जिले में अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ गुरुवार की सुबह पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। एक साथ मांझागढ़, बरौली, सिधवलिया और माधोपुर थाना क्षेत्रों में संचालित ऑर्केस्ट्रा के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। वहीं मांझागढ़ के नई बाजार से अवैध रूप से ऑर्केस्ट्रा संचालित करने वाली एक संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में बरौली और मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन टीम पटना और नारायणी सेवा संस्थान गोपालगंज के सहयोग से ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश एसपी विनय तिवारी ने दिया था। यह भी पढ़ें- अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.