धनबाद, अप्रैल 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत सोनारडीह बस्ती के पास झाड़ियों में होल बनाकर कोयला निकाला जा रहा था। शनिवार को इसकी सूचना तत्काल कंपनी कमांडर व पोस्ट कमांडर को दी गई, जिसके बाद सक्षम अधिकारियों और बीसीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया और कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से निकाले गए कोयले को जब्त करते हुए दो हाइवा में उसे लोड कर बीसीसीएल प्रबंधन के सुपूर्द किया गया। साथ ही अवैध उत्खनन स्थल की भराई की गई। बताया गया कि यह स्थान गोविंदपुर रेलवे साइडिंग ड्यूटी पोस्ट से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने अवैध कोयला जब्त किया इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.