अवैध उत्खनन के विरोध में गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों ने दिया धरना
धनबाद, मई 30 -- कतरास, प्रतिनिधि। बहियारडीह बस्ती के समीप हो रहे अवैध उत्खनन के विरोध में मुखिया गिरिजा देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं सोनारडीह पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लिए हुए थी। इसमें लिखा था कि कोयला चोरी की सीबीआई जांच हो, ग्रामीणों पर शोषण बंद करे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना था कि लगातार अवैध खनन से क्षेत्र में खतरा बढ़ता जा रहा है और टंडाबाड़ी की तरह कभी भी भू-धंसान की घटना हो सकती है। यह भी पढ़ें- रैयत कर्मियों ने कतरास व सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.