अररिया, मई 10 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज प्रखंड परिसर के आगे दर्जनो की संख्या में ऐसे ऑनलाइन कामों जैसे जाति, आवासीय, आय लेकर जमीन की मापी सहित अन्य कामों के लिए ऑनलाइन आवेदन आदि करते हैं। इन कामों के लिए कई लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ रहा है। कई ऐसे ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले गरीब, लाचार लोगों से आये दिन ठगी करते हैं। इधर बिशनपुर पंचायत में जमीन की मापी के लिए बेचन गोस्वामी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन करने वाले दुकानदार ने पहले 2400 रुपये लिए, फिर दोबारा एनआर के लिए चार हजार रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- अवैध उगाही, जालसाजी, का अड्डा बना साइबर कैफे ऑनलाईन दुकानदार ने बताया कि वे अंचल से लेकर थाना तक काम करवा देते है। हमारा सब जगह सेटिंग है। इधर अंचल नाजिर मनी झा ने बताया कि हमें भी ऐसी शिकायत मिली थी कि ऑ...