मथुरा, अप्रैल 24 -- जनपद में अवैध ईंधन कारोबार के खेल का गुरुवार को खुलासा हुआ है। थाना जमुनापार पुलिस, रिवार्डिड टीम, आबकारी विभाग और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने लक्ष्मीनगर-गोकुल रोड स्थित ब्रजवासी ढाबा पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टैंकरों से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रण कर बाजार में बिक्री करते थे। लक्ष्मीनगर स्थित ब्रजवासी ढाबे पर टैंकरों से एथेनाल निकालने जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर बुधवार शाम आबकारी विभाग, रिवार्डिड टीम और जिला पूर्ति विभाग के साथ मिलकर ढाबे पर छापा मारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके से अलीगढ़ के थाना इगलास लालगढ़ी निवासी ढाबा मालिक भूरा उर्फ मनोज, आगरा के फतेहपुर सीकरी किरावली गांव सामरा निवासी ईको चालक राजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.