लातेहार, अप्रैल 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध बंगला भट्ठे को सील कर दिया गया। जांच के क्रम में मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक वाहन को भी प्रशासन ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने भट्ठा संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अवैध भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस पहल से इलाके में अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...