अमरोहा, मार्च 17 -- मंडी धनौरा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण और अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। डीएम निधि गुप्ता के आदेश पर राजस्व व प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने कई ईंट भट‌्ठों पर छापामारी कर बंद कराया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार योगेश कुमार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम शाहपुर रझेड़ा व मलकपुर भूड़ क्षेत्र में पहुंची। जांच में पाया कि यहां कई भट्ठे बिना एनओसी व रॉयल्टी जमा किए अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। टीम अपने साथ फायर ब्रिगेड और जेसीबी मशीन लेकर पहुंची थी। जिन भट्टों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, उनकी आग को फायर ब्रिगेड की मदद...