उरई, मार्च 10 -- उरई/कुठौंद। शिक्षा विभाग ने जिले में अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुठौंद नगर में एआईएम नाम से चल रहे एक इंटर कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में कॉलेज के प्रबंधक पंकज को हिरासत में ले लिया है। वहीं उक्त अवैध विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे महावीर इंटर कॉलेज नीमगांव में पंजीकृत मिले। इस पर संबंधित विद्यालय को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कस्बा कुठौंद में एआईएम इंटर कॉलेज बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। यह कॉलेज संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में एआईएम नाम से चल रहा था। जांच में सामने आया कि बिना वैध मान्यता के छात्रों का प्रवेश लेकर पढ़ाई कराई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.