गंगापार, जनवरी 10 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। गांव निवासी राम कुबेर पुत्र श्रीनाथ ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन उनकी आराजी पर इंटरलॉकिंग निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी आराजी संख्या 357 व 358 के उत्तर दिशा में कोई आम रास्ता या चकमार्ग नहीं है, इसके बावजूद दबंग किस्म के लोग अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि आठ जनवरी को दोपहर करीब दो बजे निर्माण का विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने थाना कौंधियारा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.