अवैध आरा मिल संचालकों पर कार्रवाई, लकड़ियां जब्त
भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। वन विभाग ने जिले में संचालित अवैध आरा मिल संचालकों पर कार्रवाई की है। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम का गठन कर कजरैली थाना एवं सजौर थाना के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर संचालित अवैध आरा मिल पर कार्रवाई की। सुल्तानगंज वन परिसर के नाथनगर प्रखंड के समौनी मोड़ एवं शाहकुंड प्रखंड के मलिकपुर हटिया में संचालित अवैध आरा मिल एवं दोषियों पर बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया एवं आरा मिल संबंधित मशीनों, आरी ब्लेड और अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ियों (जैसे शीशम, सागवान) को जब्त कर लिया गया है। जिला में अवैध आरा मिलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई में वनपाल दिनेश कुमार सिंह, कुमार ज्ञानदीप, वनरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.