गिरडीह, मई 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में संचालित अवैध आरा मिल में छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम पर मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग की टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की। हालांकि, इस पथराव के कारण वन विभाग को कुछ देर के लिए अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। अब वन विभाग अवैध आरा मिल के संचालकों और पत्थरबाजी करने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। बता दें कि पथराव में कुछ वनकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह डीएफओ मनीष तिवारी को गुप्त सूचना मि...