गिरडीह, अप्रैल 9 -- ताराटांड़। गुप्त सुचना पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए बुधवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव में अवैध आरा मिल पर छापा मारकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। छापामारी के दौरान वन विभाग के पदाधिकारियों ने जेसीबी मशीन से कुंडलवादह में अवैध आरा मिल को ध्वस्त करते हुए आरा मशीन समेत लगभग तीस हजार रुपए कीमत की लकड़ी को जब्त कर वन विभाग कार्यालय परिसर लाया गया। छापेमारी में कटहल व आम प्रजाति की लकड़ी जब्त की गयी है। इधर वनपाल रोहित पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुंडलवादह में संचालित अवैध आरा मिल को ध्वस्त करते हुए उक्त स्थल पर रखी लकड़ी व आरा मशीन को जब्त करते हुए वन विभाग कार्यालय परिसर लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के पदाधिकारी कानूनी प्रकिया...