संभल, मई 28 -- थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा में अवैध रूप से संचालित एक आरा मशीन पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने उसे उखाड़कर जब्त कर लिया। बाद में वन विभाग की तहरीर पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को वन विभाग को सूचना मिली कि धनारी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही गुन्नौर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजमोहन के निर्देशन में उपक्षेत्रीय वन अधिकारी विशेष कुमार यादव, वन दरोगा दीपक कुमार संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। टीम ने अवैध आरा मशीन को उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की तहरीर पर थाना पुलिस ने अवैध आरा मशीन संचालक पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि वन विभाग की तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं मे...