गाजीपुर, जनवरी 10 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही आरा मशीन की शिकायत मिलने पर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव और क्षेत्रीय वन अधिकारी जमानियां जयशंकर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने भदौरा और दिलदारनगर कस्बे में स्थित आरा मशीन पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरा मशीन बंद अवस्था में पाई गई, लेकिन परिसर में अवैध रूप से लकड़ियों का भंडारण किया गया था। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिना अनुमति लकड़ी रखी जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में मशीन चालू नहीं मिली, लेकिन वहां रखी लकड़ियों की स्थिति संदिग्ध पाई गई। मौके से लगभग पांच कटे हुए पेड़ों की ल...