गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह ने रविवार को गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने शहर में चल रहे अवैध आरएमसी प्लांटों पर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर में मौजूद पर्यावरणीय अवसंरचना और प्रदूषण की निगरानी करने वाली प्रणालियों का जमीनी निरीक्षण कर नियमों के पालन की समीक्षा की। इस दौरान चेयरमैन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे उपायों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में किसी भी स्तर पर प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। निरीक्षण की शुरुआत बंधवाड़ी लैंडफिल साइट से हुई, जहां चेयरमै...