हरदोई, फरवरी 27 -- सांडी। कस्बे के मोहल्ला खिड़किया में अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान हुए बारूदी विस्फोट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अवैध निर्माण, भंडारण और विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराओं में खुर्शीद आतिशबाज के दो पुत्रों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आरोपित पुत्र दिलशाद को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गुरुवार शाम आबादी के बीच स्थित खुर्शीद आतिशबाज के मकान में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट में उसकी बहू रुबीना पत्नी दिलशाद और साजिया पत्नी इरशाद गंभीर रूप से झुलस गईं थी। विस्फोट इतना तेज था कि दो मंजिला मकान के कमरों की दीवारें ढह गईं थी। घायल महिलाओं को पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ...