अवैध अस्पताल सील, दवाएं जब्त
मोतिहारी, जून 6 -- चकिया। अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने ब्लॉक गेट के सामने संचालित एक अवैध नर्सिंग होम में शुक्रवार को छापेमारी कर सील कर दिया। अस्पताल में संचालित दवा दुकान से भारी मात्रा में दवा के साथ ही अस्पताल के चिकित्सीय उपकरण को जब्त किया गया है व एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी पिपरा थाना क्षेत्र के खैरी जमुनिया निवासी भाग्यनारायण पिता नगीना दास बताया जाता है। इस मामले में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक चंदन कुमार के आवेदन पर अवैध रूप से संचालित नवजीवन अस्पताल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अवैध रूप से संचालित उक्त अस्पताल में प्रशासन जब छापेमारी करने पहुंची तब चार नवजात का इलाज किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिना पंजीयन चल रहा नैंसी हॉस्पिटल सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.