मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया। बसैठा पंचायत के गोसाई छपरा निवासी मुखलाल सहनी ने बताया कि पुत्री प्रियंका कुमारी (28) को बुधवार की देर रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में नर्स ने पैसा मांगा, नहीं देने पर इलाज में कोताही बरती गई, जिस कारण नवजात की मौत हो गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे बिना किसी सूचना के मरीज को बहला-फुसलाकर अवैध निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर सरैया थानेदार सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.