अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
सोनभद्र, जुलाई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर के इमरती कॉलोनी स्थित अवैध रूप से संचालित सिंह हेल्थ केयर अस्पताल में शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलखुरी गांव निवासी 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी राजेश कुमार को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मृतका के पति राजेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.