मधुबनी, अप्रैल 18 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिले के बेनीपट्टी में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने अनुमंडल रोड स्थित एमआर इमरजेंसी हॉस्पिटल और ठाकुर डेंटल क्लीनिक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पहले जांच में इन संस्थानों को नियमों के खिलाफ चलते पाया गया था। उस समय 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन संचालकों ने न तो जुर्माना भरा और न ही अस्पताल बंद किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी की रिपोर्ट में सामने आया कि अस्पताल अब भी अवैध रूप से चल रहा है। इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए दूसरी बार कार्रवाई की गई और जुर्माना बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया। सिविल सर्जन ने आदेश दिया है कि 24 घंटे के अंदर अस्पताल को बंद कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.