बलिया, फरवरी 25 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आपरेशन के बाद सोमवार को हुई प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सकों और संचालकों समेत सात नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी 26 वर्षीय ममता गर्भवती थी। वह कुछ दिनों पहले वह अपने मयका सोनबरसा आ गयी। रविवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर एक आशा बहू की सलाह पर ममता की मां चंद्रावती देवी ने कस्बा के एक कटरा में संचालित ओम साईं हास्पिटल में लेजाकर भर्ती कराया। सोमवार की सुबह आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद महिला की हालत खराब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि अनुरोध करने के बावजूद अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर नहीं किया लिहाजा ममता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.