रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। भाकियू अराजनैतिक की पंचायत मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें नहर, स्वास्थ्य और कृषि विभाग से जुड़ी किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर डीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है, अगर इस बार किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया जाएगा, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। जिले की कई नहरें बंद हैं, जिनमें बिलासपुर माइनर से बेगमाबाद तक स्वार तहसील में स्थित राजनगर नहर भी शामिल हैं। इससे चांदपुरा जदीद, घोमरी, गुलामगंज, रुस्तमपुर, गदईया व हरसुनगला के हजारों किसान कई वर्षों से सिंचाई से वंचित हैं। शिकायतें लगातार की जा रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य से आज तक कोई समाधान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.