अवैध अस्पतालों को सील करने का निर्देश
दरभंगा, फरवरी 16 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर सीएचसी का जिला प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया और अवैध निजी अस्पतालों को सील करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण दल में डीआरडी निदेशक एवं जिला वरीय पदाधिकारी भुवनेश मिश्रा, सीओ अभिषेक सौरभ और बीडीओ रजनीश कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। टीम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके इलाज, दवा की उपलब्धता, खान-पान और चिकित्सकीय देखभाल के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों को बताईं। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और बिजली आपूर्ति का भी जायजा लिया। दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.