रामपुर, मार्च 25 -- जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ भाकियू मुखर है और लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में यह सब नोडल अधिकारी और सीएमओ की मिलीभगत से हो रहा है। भाकियू अंबावता के पदाधिकारी मंगलवार को जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिले में अवैध तरीके से अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। इन अस्पतालों में आए दिन मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ होता है। विशेषज्ञ चिकित्सक के बिना डिलीवरी कराने से कई बार जच्चा-बच्चा की जान जा चुकी है। हंगामा होने पर अस्पतालों को सील कर दिया जाता है लेकिन बाद में वह फिर संचालित होने लगते हैं। सीएमओ व नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.