अवैध अस्पतालों का हब बना लोधीगंज, खतरें में मरीजों की जान
फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। दोआबा में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अवैध निजी अस्पतालों का मकड़जाल तेजी से फैल रहा है। शहर का लोधीगंज मौजूदा समय में अवैध नर्सिंग होम के हब के रूप में तब्दील हो चुका है। यहां ब-मुश्किल आधा किलोमीटर क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक ऐसे अस्पताल संचालित हैं, जिनके पास न तो मानकों के अनुरूप पंजीकरण है और न ही प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ। प्रशासन की ढिलाई का फायदा उठाकर यह अस्पताल गरीब मरीजों की जिंदगी के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकारी डाक्टरों के भरोसे प्राइवेट की दुकान यह भी पढ़ें- जिसे मिली निगहबानी की जिम्मेदारी, वही चला रहा था अपंजीकृत अस्पताल!लोधीगंज में अस्पतालों की स्थिति लोधीगंज स्थित इन अस्पतालों की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। कई अस्पताल तो पूरी तरह से सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों और कर्मियों के भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.