लखनऊ, सितम्बर 25 -- गोमतीनगर थाने में बैंक अफसर मानस के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में पुलिस घर से बरामद तीनों अवैध पिस्टल को नष्ट करने के बाद अंतिम रिपोर्ट लगा देगी। मानस के खिलाफ उनके ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 20 अगस्त को मानस ने मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर पहुंचकर मानसिक बीमार बहन की हत्या की और फिर खुद को गोली मार कर जान दे दी थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। यह भी पढ़ें- चलती कार में बैंक मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया; सुसाइड नोट में क्या लिखा? इसके बाद मानस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा राजाजीपुरम निवासी मानस के ससुर सतीश चंद्र...