अवैध असलहों के साथ पकड़े गए तीन आरोपित
हरदोई, सितम्बर 12 -- हरदोई। मध्य प्रदेश से सस्ते दाम में अवैध पिस्टल खरीदकर हरदोई में महंगे दामों पर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और पिहानी पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम के पीछे से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल .32 बोर, पांच मैगजीन और 900 रुपये बरामद हुए। पुलिस लाइन के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक नारायण राज ने बताया कि 11 सितंबर को पिहानी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पीछे तीन लोगों के अवैध असलहे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन और नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.