कानपुर, दिसम्बर 11 -- रेलबाजार पुलिस ने अवैध असलहों की बिक्री करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच कट्टे और 13 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित कट्टों को बेचकर नशे की लत को पूरा करते थे। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात को सूचना के आधार पर शिवनारायण टंडन सेतु के नीचे स्थित रेलवे लाइन के पास छापेमारी कर चार युवकों को पकड़ा था। तालाशी लेने पर आरोपितों के पास से पांच कट्टे और 13 कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम कुली बाजार निवासी अल्तमस, बेकनगंज निवासी साहबान, बजरिया के कंघी मोहाल निवासी आजम उर्फ आशू और सरसैया घाट निवासी विशाल निषाद बताया है। आरोपितों ने बताया कि वे लोग कट्टों को अन्य जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.