अवैध असलहे से धमकी व मारपीट में युवक पर केस
फतेहपुर, जून 29 -- धाता। थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावां गांव निवासी व अपना दल (एस) के खागा विधानसभा अध्यक्ष रावेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अभिषेक सिंह उर्फ अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी अवैध असलहे, कुल्हाड़ी व फरसा लेकर गांव में घूमता है और लोगों को जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 22 जून को धाता थाने, 24 जून को प्रमुख सचिव गृह और 25 जून को एसपी से शिकायत की गई। 27 जून को सीओ खागा दुर्गेश दीप ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। जांच के बाद रविवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं इससे पहले 20 जून की घटना को लेकर आरोपी की पत्नी सुनीता देवी की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.