चंदौली, मार्च 9 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मचिया कला गांव में कुछ युवकों की ओर से अवैध असलहे और हथियारों के साथ रील्स बनाने का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जांच को पहुंचे पुलिसकर्मियों से युवकों और ग्रामीणों ने विरोध जताया। साथ ही जांच कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में युवक खुलेआम अवैध हथियारों के साथ स्टाइल में रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मचिया कला गांव पहुंची और वीडियो में दिख रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाने लगी। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ युवाओं और ग्रामीणों ने विरोध जताया और मौके पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.