अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 5 -- ददरौल। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राम चांदापुर तिराहे के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए ग्राम चांदापुर स्थित मंदिर के पास से अभियुक्त परविन्दर (27 वर्ष) पुत्र संतोष को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार अभियुक्त परविन्दर मूल रूप से ग्राम बबक्करपुर का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.