अवैध असलहे के साथ किशोर को पकड़ा
गंगापार, मई 4 -- सिरसा/ मेजा। मुखबिर की सूचना पर राम प्रताप इंटर कॉलेज के छात्रवास पहुंची पुलिस ने एक किशोर को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध असलहा व एक जिन्दा कारतूस मिला है। पकड़ा गया किशोर आद्योगिक थाना के तेन्दुआवन गांव का निवासी है। जो कई वर्षो से अपने मामा के घर सिरसा में रहता है। चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह गश्त पर निकले थे कि उन्हें सूचना मिली कि इंटर कालेज स्थित छात्रावास के पास एक किशोर अवैध असलहे के साथ खड़ा है। किशोर के खिलाफ लिखापढ़ी कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सिडकुल में चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा और कारतूस बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.