बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि चौकी प्रभारी बड़ेवन जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल राम सिंह की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर 12 बोर के अवैध तमंचे के साथ आरोपी आफताफ उर्फ ललन निवासी बैरिहवां थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.