अवैध असलहा लहराने वाला युवक गिरफ्तार
जौनपुर, जून 29 -- नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच के दौरान आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी अजीत यादव के रूप में हुई। इसके बाद उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- असलहा लहराने का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Purnia News एक युवक का हथियार लहराते वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.