अवैध असलहा लहराते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
जौनपुर, जुलाई 31 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराते हुए फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन 'बज्रपात' अभियान के तहत सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान एक फोटो संज्ञान में आया, जिसमें थाना क्षेत्र के पूरे दयाल गांव निवासी विजय यादव पुत्र दीप नारायण यादव कथित रूप से अवैध असलहा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। फोटो की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार देर शाम आरोप के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराते हुए फोटो वायरल होने की सूचना मिलने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.