शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- पुलिस ने निगोही के मिल्लिया गांव से अवैध असलहे बनाते युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह असलहे पंचायत चुनाव में प्रयोग होने के लिए बनाए जा रहे थे। पुलिस ने युवक से असलहो के साथ कारतूस और उपकरण भी बरामद किये है। आगामी पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस काफी सतर्क है। अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस के मुखबिर चारो ओर फैले हुए है।आज मुखबिर खास की सूचना पर निगोही पुलिस ने मिलकिया गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर बने एक खंडहर मकान में छापा मारा,तो एक युवक अवैध असलहा बना रहा था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया,लेकिन बह पुलिस के हाथ से बच न सका। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष निवासी भटपुरा मिश्र थाना निगोही वताया। युवक ने बताया कि वह अपने भाई सोनू और सुखपाल के साथ मिलकर 315व12 बोर के देशी तमंचे बनाते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.