अवैध असलहा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, अप्रैल 28 -- बभनान। थाना छपिया अंतर्गत बभनान चौकी पुलिस ने करनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि बाबतपारा, थाना पैकोलिया, बस्ती निवासी आकाश वर्मा और अनुराग पाण्डेय को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से अवैध तमंचा, बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल ज्ञानेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शैलेश यादव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अवैध असलहा के साथ दो आरोपी दबोचे गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.