अवैध असलहा कारोबार में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
गंगापार, जून 3 -- गौहनिया, हिसं। घूरपुर पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के मामले में तीन आरोपियों को रीवा हाईवे के जसरा अंडरपास के गौहनिया से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और एक मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी घूरपुर अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की अलसुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रीवा हाईवे के अंडर गौहनिया पास से अवैध असलहा कारोबार के मामले में तीन वांछित आरोपीयों उत्तम सिंह पुत्र रामदशरथ सिंह पडिया चोरहटा रीवा मप्र, अजय सिंह पुत्र कमलेश सिंह,पडिया थाना चोरहटा रीवा, रवि राज मिश्रा पुत्र अमरनाथ शाहपुर सिरमौर रीवा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.