रांची, अप्रैल 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। वन क्षेत्र के पारसी सड़क स्थित पावर हाउस के पास सोमवार देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध अर्जुन लकड़ी लदा एक ट्रक जब्त किया। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वनरक्षी मनोज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन कर प्यासी सड़क पर मोर्चा संभाला गया था। इसी दौरान अंदर की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जांच में ट्रक में करीब एक लाख रुपये की अर्जुन लकड़ी लदी पाई गई, जिसे जब्त कर वन विभाग कार्यालय लाया गया। यह भी पढ़ें- लकड़ी माफिया ने काट गिराए नीम के चार हर पेड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अवैध लकड़ी तस्करी की जांच की जा रही है। एक पखवाड़ा पहले भी वन विभाग ने तमाड़ चेकनाका पर सखुआ लकड़ी लदा पिकअप वैन पकड़ा था। छापेमारी दल में वनक...