लातेहार, फरवरी 25 -- बारियातू,प्रतिनिधि। बारियातू थाना पुलिस ने अवैध रूप से अफीम (गदा) की खरीद-बिक्री के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू , निवासी कोटनासीमार, बालूभांग तथा तेतर गंझू , गुरुवे, बालूभांग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोचा। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के मुताबिक दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.