चतरा, फरवरी 26 -- गिद्धौर,स प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के किरकिरा जंगल के समीप से पुलिस ने 1.08 किलो ग्राम अवैध अफीम के साथ पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की किमत पांच लाख रुपये के आस-पास बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस को सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के किरकिरा जंगल के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस का छापामारी दल मौके पर पहुंचा तो सुनसान जंगल के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी कर दो लोग संदिग्ध अवस्था में बातचीत करते दिखे। पुलिस को देखते ही वे घबराने लगे, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजू पासवान पिता गोविंदा पासवान व आरती देवी पति राजू पासवान ग्राम बालूभांग थाना बारियातु जिला लातेहार बताया । उनकी तलाशी लेने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.