हापुड़, अप्रैल 3 -- टोल प्लाजा के पास अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान तेज रहा। कार्रवाई के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कार्यालय और उससे जुड़ी चाय की दुकान ध्वस्त कर दी गई। सीओ अनीता चौहान ने स्पष्ट कहा कि अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...