अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
हमीरपुर, जून 13 -- राठ। कस्बे के आंबेडकर चौराहे के चौड़ीकरण व सुन्दरीकरण का कार्य चार माह बाद फिर से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह टीम के साथ आंबेडकर चौराहा पहुंचे और जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को हटवाया। बता दें शनिवार दोपहर अचानक अधिकारी और पुलिस की गाड़ियां, जेसीबी मशीन के साथ आंबेडकर चौराहा पहुंची तो लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई। पता चला कि आंबेडकर चौराहे का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के काम चार माह बाद फिर से शुरू हो रहा है। अधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण की जद में आए पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन द्वारा गिरा दिया गया। कई दुकानदारों ने अपने टीनटप्पर खोल कर रख लिए। वहीं पक्की दीवारों को मशीन द्वारा गिराया गया। गौरतलब है कि फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग ने आंबेडकर चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.