हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। जनपद में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर तहसील क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर बंजर में दर्ज गाटा पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। उपजिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा ने बताया कुछ लोगों ने नयागांव मुबारकपुर के गाटा संख्या संख्या 766, रकबा 0.0760 हेक्टेयर बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। मौके पर पहुंचकर नाप करवाने के बाद अवैध कब्जों को हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि उक्त सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया था। साथ ही भूमि पर सरसों की फसल भी बोई गई थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी की सहायता से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराया और खड़ी फसल क...