रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर निवेशक शाखा और डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (डीआरएमटी) ने अशोक नगर से अरगोड़ा मार्ग पर स्थित साईं आर्केड बिल्डिंग के पास गिफ्ट डीड की भूमि की मापी की। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त जमीन पर अवैध रूप से टाइल्स और फ्लोरिंग कर कब्जा किया गया था। निगम ने जेसीबी की मदद से इस अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। सड़क किनारे इस अवैध कब्जे और वहां खड़े होने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे अब लोगों को राहत मिलेगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...