बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच,संवाददाता। तहसील क्षेत्र नानपारा के ग्राम रामनगर सेमरा राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पक्के निर्माण को गुरुवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई एसडीएम की जांच के बाद की गई है। एसडीएम के सख्त रुख को लेकर कब्जेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। नानपारा तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कब्जेदारों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा लिया है। एसडीएम की ओर से सभी मामलों की जांच संग कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- आवास विकास में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जिसके तहत रामनगर सेमरा में नवीन परती की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया था। राजस्व टीम की ओर से जांच कराई गई। शिकायत की पुष्टि होने...