दरभंगा, मई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में लिंग, कार्य और अदृश्य अर्थव्यवस्था : भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. शीला यादव ने भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं के अदृश्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के कार्यो और अवसरों के बीच अंतर की विस्तार से चर्चा की और इन अन्तरों को दूर करने के उपायों के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं के अवैतनिक उत्पादक कार्य की सामाजिक मान्यता आवश्यक है। उन्होंने लिंग असमानता को कम करने के लिए विभिन्न देशों के द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तृत चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ल...